अब कॉमन सिविल कोड का भी वक्त आ गया है- राजनाथ सिंह

अब कॉमन सिविल कोड का भी वक्त आ गया है- राजनाथ सिंह

अयोध्या पर फाइनल फैसले के बाद सरकार का नया एजेंडा कॉमन सिविल कोड हो सकता है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज इसके संकेत दिए हैं।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, देहरादून में पत्रकारों ने जब राजनाथ सिंह ने सवाल किया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया। रक्षामंत्री ने कहा अब कॉमन सिविल कोड का भी वक्त आ गया है। बीजेपी जो कहती है वही करती है। कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

गौरतलब है कि शनिवार को राजनीतिक और धार्मिक रूप से संवेदनशील अयोध्या मामले पर आया फैसला एक से ज्यादा मायनों में ऐतिहासिक है क्योंकि शीर्ष अदालत के 69 साल के इतिहास में शनिवार को सुनाया जाने वाला संभवत: यह पहला फैसला है।

शीर्ष अदालत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति सोमवार से शुक्रवार तक सप्ताह में पांच दिन मुकदमों की सुनवाई करते हैं। विशेष परिस्थितियों में न्यायालय में शनिवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी सुनवाई होती है।

लेकिन संभवत: यह पहली बार था जब भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने शनिवार को इतना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading