
अफगानिस्तान में शांति बहाली की प्रक्रिया के तहत अमरीका तालिबान से वार्ता कर रहा है। लेकिन इस बीच अमरीकी रास्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अफगानिस्तान ‘आतंक का हार्वर्ड’ है।
पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, सोमवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अफगानिस्तान से 9000 अमरीकी सौनिकों को वापस बुलाना एक बड़ी समस्या है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान आतंकवादियों के लिए एक प्रयोगशाला है।
ट्रंप ने कहा कि वह अमरीकी सैनिकों को अफगानिस्तान से बाहर निकालना चाहते हैं, लेकिन चिंतित हैं कि अमरीकी सैन्य उपस्थिति के बिना अफगानिस्तान को अमरीका पर आतंकवादी हमलों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
अमरीकी सैन्य अधिकारियों के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे सैनिकों को हटाने की अपनी इच्छा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना का मानना है कि आतंकवादियों का मुकाबला अफगानिस्तान में रहकर करने से बेहतर होगा कि अपनी धरती से किया जाए।
बता दें कि बीते दिन काबुल में हुए तालिबानी आतंकी हमले में 40 लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की घटना को बाद ट्रंप ने यह साक्षात्कार दिया है।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source