अनुराग ठाकुर से ओवैसी ने पूछा- जगह का नाम बताओ, कहां पर मुझे तुम गोली मारोगे?

अनुराग ठाकुर से ओवैसी ने पूछा- जगह का नाम बताओ, कहां पर मुझे तुम गोली मारोगे?

 

ओवैसी ने अनुराग ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा कि वो जगह बताओ कहां आना है? यह बात ओवैसी ने अनुराग ठाकुर के विवादित बयानों के संदर्भ में कहा है।

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा विवादास्पद नारे लगवाने का वीडियो सामने आने के बाद आईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने अनुराग ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा कि हिंदुस्तान में कोई भी जगह चुनो मैं आने को तैयार हूं।

 

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, ओवैसी ने कहा कि कितनी गोलियां मारोगे? ओवैसी ने मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कही। ओवैसी ने कहा- ‘देश के गद्दारों को गोली मारो….कहते हैं अनुराग ठाकुर।

 

 

 

अब याद रखो तुम को चैलेंज करता हूं… तुम हिंदुस्थान में जगह चुनो मैं आता हूं मुझे गोली मारो। कितनों को गोली मारोगे हम इतने तादाद में है कि आपकी गोलियां कम पड़ेगी। कितनों को मरोगे मोदीजी..। ओवैसी ने कहा कि हम तुम्हारी गोली से डरनेवाले नहीं हैं।

 

 

 

बता दें कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को तब विवाद को जन्म दे दिया तब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया।

 

 

 

इससे पहले उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला बोला था। रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो स***को।”

 

 

 

रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीन बाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा था। ठाकुर की इस जनसभा के बाद से ही विवाद खड़ा हो गया।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading