
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग ज़िला में सैंटर्ल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (सी आर पी एफ़ )के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कथित तौर पर ख़ुद को गोली मारकर आत्महत्या करली।
सरकारी सुत्रो ने सनीचर को बताया कि अनंतनाग में सी आर पी एफ़ के कैंप में कल देर रात गोली चलने की आवाज़ आते ही दहश्त फैल गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर कैंप में मौजूद जवान अधिकारी को ख़ून में लत-पत पाया।
अस्सिटैंट कमांडैंट अरविंद को फोरा नज़दीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मुर्दा क़रार देदिया। शक ज़ाहिर किया जा रहा है कि कुछ घरेलू समस्या की वजह से अधिकारी ने ये क़दम उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source