अठावले ने कहा, उद्धव एक बार क्या 10 बार भी अयोध्या चले जाएं लेकिन वहां राम मंदिर का निर्माण नहीं होगा

अठावले ने कहा, उद्धव एक बार क्या 10 बार भी अयोध्या चले जाएं लेकिन वहां राम मंदिर का निर्माण नहीं होगा

मुम्बई : एनडीए सरकार की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की आगामी अयोध्या यात्रा पर तंज कसा है। अठावले ने कहा कि उद्धव एक बार क्या 10 बार भी अयोध्या चले जाएं लेकिन वहां राम मंदिर का निर्माण नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। इससे पहले शिवसेना ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद एक बार फिर से राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में आवाज उठाई थी। 5 जून को शिवसेना की मीडिया सेल ने इस बात की जानकारी दी थी कि पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे इस माह के अंत तक अयोध्या जाएंगे।

ईसमें कहा गया था कि उद्धव के साथ पार्टी के 18 सांसद भी अयोध्या जा सकते हैं। अयोध्या में इस समय भारी संख्या में साधु संत पहुंच रहे है। वहीं सूत्रों का कहना है कि शिवसेना प्रमुख 17 लोकसभा के पहले संसद सत्र शुरू होने से पहले अयोध्या जा सकते हैं। संसद का सत्र 17 जून से ही शुरू हो रहा है।

गौरतलब है कि शिवसेना प्रमुख इससे पहले नवंबर 2018 में अयोध्या पहुंचे थे। उद्धव ने उस समय मोदी सरकार से राम मंदिर निर्माण की तारीख जल्द से जल्द घोषित करने की मांग की थी। उद्धव ने कहा था कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए लाए जाने अध्यादेश का भी समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा था, ‘हम जानना चाहते हैं कि मंदिर का निर्माण किस दिन से प्रारंभ होगा?’ इससे पहले तमाम मतभेदों को दरकिनार करते हुए शिवसेना और भाजपा ने महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ा था।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading