अच्छे दिन- दो रुपये और महंगा हुआ मदर डेयरी दूध, अब इतने रुपये में मिलेगा !

अच्छे दिन- दो रुपये और महंगा हुआ मदर डेयरी दूध, अब इतने रुपये में मिलेगा !

राजधानी की प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में गाय के दूध का दाम दो रुपये बढ़ाकर 44 रुपये लीटर कर दिया है. यह वृद्धि शुक्रवार से लागू होगी. कंपनी ने कहा है कि वह किसानों से कच्चा दूध खरीदने के लिए अधिक भुगतान कर रही है. इस वजह से उसे गाय दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने अन्य किसी दूध के दामों में वृद्धि नहीं की है.

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो तीन महीने में गाय के कच्चे दूध की खरीद पर उसे ढाई से तीन रुपये प्रति लीटर का अधिक भुगतान करना पड़ रहा है. प्रवक्ता ने कहा कि इस वजह से दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रवक्ता ने कहा कि छह सितंबर से गाय के दूध के आधा लीटर के पैक का दाम 23 रुपये और एक लीटर के पैक का दाम 44 रुपये प्रति लीटर होगा. माना जा रहा है कि मदर डेयरी के बाद अमूल और पराग जैसी कंपनियां भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं.

मई में दो रुपये बढ़ाए थे दूध के दाम
मदर डेयरी द्वारा दिल्ली एनसीआर में 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की जाती है. इसमें आठ लाख लीटर गाय का दूध होता है. इस साल मई में मदर डेयरी ने दूध कीमतों में दो रुपये लीटर की वृद्धि की थी. गाय के दूध के मामले में एक लीटर के पैक में कोई वृद्धि नहीं की गई थी. उस समय गाय के दूध के आधा लीटर के पैक में एक रुपये की वृद्धि की गई थी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں