अगर पाकिस्तान हमसे से नाराज़ है, इसका मतलब भारत से नाराज़ है- RSS

अगर पाकिस्तान हमसे से नाराज़ है, इसका मतलब भारत से नाराज़ है- RSS

RSS ने कहा बिना कुछ किए ही हमारे नाम को दुनिया में पहुंचा रहे हैं, इसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने कश्मीर एजेंडे को साधने की कोशिश की। हालांकि, इस बार भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी और भारत की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

वहीं, इमरान खान ने इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधा। इसके बाद आरएसएस की ओर से RSS के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल शर्मा ने इसे भारत का विरोध करार दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि संघ केवल भारत में है। हमारी दुनिया के किसी भी हिस्से में कोई अन्य शाखा नहीं है।

अगर पाकिस्तान हमसे नाराज है, तो इसका सीधा मतलब है कि वह भारत से नाराज है। उन्होंने कहा कि भारत और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब एकदूसरे के पर्यायवाची हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम भी यही चाहते हैं कि भारत और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दुनिया एक ही माने।

इसी के साथ उन्होंने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे (इमरान खान) बिना कुछ किए ही हमारे नाम को दुनिया में पहुंचा रहे हैं, तो यह अच्छी बात है। इसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading