अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने विरोध करने का ऐलान किया!

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने विरोध करने का ऐलान किया!

सरकार 21 जून को पूरे देश में योग दिवस मनाने की तैयारी कर रही है। दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जिंदगी को योग से जोड़ने की कोशिश हो रही है। योग को जीवन का हिस्सा मान लें इसे समझाने की कोशिश हो रही है लेकिन अब योग को भी इस्लाम के खिलाफ बताकर मुसलमानों को योग से दूर रखने की कोशिश शुरू हो गई है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ ने योग का विरोध करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि योग के बहाने एक खास मजहब को थोपने की कोशिश हो रही है।

सरकार की लगातार कोशिश है कि योग का पताका देश से निकलकर दुनिया भर में लहराए। इसी मकसद से अब हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाता है लेकिन अपने ही देश में कुछ लोगों को इसके विस्तार पर आपत्ति है।

اپنی رائے یہاں لکھیں