VIDEO & PICS: इस शख्स ने एक साथ किया दो लड़कियों से निकाह!

VIDEO & PICS: इस शख्स ने एक साथ किया दो लड़कियों से निकाह!

कहते हैं लोगों से एक पत्नी नहीं सम्भलती और कुछ होते हैं कि दो-दो पत्नियों को रखते हैं। दो शादी और दोनों बीवियां एक साथ रहे तो क्या हो सकता है ये वही शख्स समझ सकता है। लेकिन इंडोनेशिया के एक शख्स ने अपनी दोनों गर्लफ्रेंड से शादी की।

उसका मानना है कि अगर एक से शादी की तो दूसरी नाराज़ हो जाएगी और वो दोनों में से किसी को भी नाराज नहीं करना चाहता था। इसी कारण उसने दोनों से शादी कर ली।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, 18 अगस्त को इंडोनेशिया के स्थानीय पोर्टल पर दिखाई दी, जिसमें दो दुल्हनों के साथ बिच में दूल्हा बैठा हुआ है। शादी का वीडियो फेसबुक पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आप देख सकते हैं वीडियो में शख्स दोनों महिलाओं के साथ बैठकर शादी की कसमें खाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके आसपास मौजूद लोग भी इस शादी से बहुत खुश हैं।

वहीं मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दोनों महिलाएं को एक दूसरे से कोई दिक्कत नहीं है और इस अनोखी शादी के साथ कोई समस्या नहीं है। यहां तक की दोनों महिलाओं में अच्छी बनती है।

बता दें, यह शादी 17 अगस्त को कालीमंतन के एयरताप में हुआ। जानकारी के अनुसार, इस शख्स ने दुल्हन के परिवार को दहेज के रूप में एक अच्छी खासी रकम भी दी। इंडोनेशिया में दूल्हे के लिए दुल्हन के परिवार को दहेज देना एक आम बात है।

यह इस बात का प्रमाण माना जाता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन की देखभाल कर सकेगा। बता दें कि इंडोनेशिया में एक से ज्यादा शादी का प्रचलन है इसलिए शख्स ने दो शादी की है। कानूनों के अनुसार अगर शख्स के पास कई पत्नियों की जिम्मेदारी उठाने के लिए पैसे हैं तो वो अधिकतम चार शादियां कर सकता है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading