
लंदन में एक शख्स ने पीएम बोरिस जॉनसन को खरी-खोटी सुनाई। जॉनसन एक हॉस्पिटल में नेशनल हेल्थ सर्विस का जायजा लेने पहुंचे थे। शख्स ने कहा-मेरी सात दिन की बच्ची मरने की हालत में है। हॉस्पिटल में कोई स्टाफ की कमी है, सरकार कुछ नहीं कर रही है। शख्स बोला-आप यहां फोटो खिंचवाने आए हैं। बाद में जॉनसन ने ट्वीट किया- मैं 57 दिनों से पीएम हूं। लोगों से बात करना और समस्या सुनना मेरा काम है। कैमरे के सामने पीएम के विरोध का वीडियो अब सुर्खी बन गया है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source