
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं। पांड्या ने ट्विटर पर जिस तरह से पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को जन्मदिन की बधाई दी, उसको लेकर फैन्स काफी भड़क गए थे। अब जहीर खान ने खुद पांड्या को शानदार जवाब दिया है। जहीर खान ने 7 अक्टूबर (सोमवार) को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। पांड्या ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर जहीर को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन ये वीडियो ऐसा था कि फैन्स को बिल्कुल भी रास नहीं आया। वहीं अब जहीर ने पांड्या को करारा जवाब दिया है।
Hahahaha….thank you for the wishes @hardikpandya7 my batting skills can never be as good as yours but the birthday was as good as the next delivery you faced from me in this match
https://t.co/anhQdrUBN7
— zaheer khan (@ImZaheer) October 8, 2019
जहीर ने पांड्या के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘हाहाहाहा… जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया, मेरी बैटिंग स्किल्स कभी आपकी बल्लेबाजी स्किल्स जैसी अच्छी नहीं है, लेकिन जन्मदिन उतना ही अच्छा रहा, जितनी अच्छी अगली गेंद थी मेरी, जिसका आपने सामना किया था।’ जहीर के 41वें बर्थडे पर हार्दिक ने ट्वीट करते हुए कहा था, ‘जन्मदिन मुबारक हो जैक…मुझे उम्मीद है आप भी गेंद को मैदान से बाहर मारेंगे जैसे कि मैंने यहां किया।’
I want the video of the next delivery please
@editedidea helppppppp.
— Abbas Haider (@abbas_haiderr) October 8, 2019
भाई पंड्या रिस्पेक्ट देना सिख ले तेरे जैसे डंडे की तरह दिखने वालो के कितने डंडे उड़ाए है ज़हिर खान ने।
— बेबाक़ आवाज़ ( Parody ) (@BebakAawaj) October 8, 2019
अभी बच्चे हो बच्चे ही रहो
बाप बनने की कोशिश ना करो
पांडेय जी
— SUJIT SINGH #VSGT (@sujitsingh__) October 8, 2019
Hardik Pandya after Zaheer's ball hitting his balls pic.twitter.com/YtMBiBn8bh
— AsGaR (@asgarhid) October 8, 2019
जहीर के इस ट्वीट पर भी फैन्स ने हार्दिक पांड्या को काफी खरी खोटी सुनाई है। हार्दिक पांड्या इन दिनों टीम से दूर हैं और हाल ही में उन्होंने अपने लोअर बैक की सर्जरी कराई है। पांड्या की सर्जरी लंदन में हुई है। पांड्या को एशिया कप के दौरान कमर में चोट लगी थी, जिसके बाद से वो टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

