VIDEO- सेकुलरिज्म के कुली न बनें, मुस्लिम अपना नेता खुद चुने: असदुद्दीन ओवैसी

VIDEO- सेकुलरिज्म के कुली न बनें, मुस्लिम अपना नेता खुद चुने: असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी की सरकार भारत के मुस्लिमों को सेकंड क्लास नागरिक बनाना चाहती है और भारत के मुस्लिम इस बात का एहसास नहीं करते.

भारत के मुस्लिमों को इस बात का एहसास करना चाहिए कि हम बहुत समय तक सेकुलरिज्म के कुली नहीं बन सकते तो हमारा वोट सेकुलर पार्टियों के पास क्यों जाना चाहिए. मुस्लिमों को अपने समुदाय में राजनीतिक नेतृत्व खोजना चाहिए. यह इकलौता ऐसा रास्ता है जिससे यह सुनिश्चित होगा कि हमें संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं.’

ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय के लिए कहा, ‘कृपया अपना नेतृत्व बनाएं. अपने आप को बदलें. क्योंकि कोई आसमान से जन्नत में ले जाने के लिए नहीं आएगा. आपको मेहनत से काम करना होगा. मुस्लिमों को यह एहसास करना होगा कि लोकतंत्र में वह केवल वोट करने के लिए नहीं हैं, वह नेतृत्व करने के लिए भी तैयार हैं.’ ओवैसी ने कहा, ‘इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह आज हारे हैं या कल हारेंगे लेकिन मुस्लिमों को अपने संवैधानिक अधिकारों का आक्रामक तरीके से प्रयोग करना आना चाहिए.’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں