नई दिल्ली: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर गंगाघाट का निरक्षण करने पहुंचे तो वहां उनके साथ कोई बड़ी अनहोनी होने से बची है,हुआ यूं है कि प्रधानमंत्री अचानक सीढ़ियों पर चढ़ते समय फिसल गए जिसके कारण लड़खड़ाते हुए गिर पड़े,प्रधानमंत्री यहां गंगा की सफाई का स्टीमर के ज़रिए निरक्षण किया था।
Narendra Modi demonstrating what he did with the economy pic.twitter.com/yuGmePOIjy
— Roshan Rai (@TheRoshanRai) December 14, 2019
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जहां दिखाई दे रहा है कि किस तरह पीएम गंगा बैराज की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त लड़खड़ाकर गिर गए। हालांकि सिक्योरिटी गार्ड्स ने तुरंत मौका संभालते हुए मोदी को उठा लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में पीएम मोदी को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। दरअसल वह कानपुर गंगा घाट पर नंगे पैर ही गए थे शायद इस कारण ही ये लड़खड़ाकर गिए गए थे।
इससे पहले प्रधानमंत्री विशेष विमान से शनिवार सुबह कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा केंद्रीय मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री चकेरी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय :सीएसएयू: पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नमामि गंगे मिशन के तहत लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय गंगा परिषद् की बैठक दोपहर बाद खत्म हुई।
बैठक में पांच राज्यों यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा की स्थिति को लेकर मंथन किया गया । प्रधानमंत्री ने इन प्रदेशों में गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए अभी तक जो भी कार्य हुए हैं, उनकी समीक्षा की।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source