नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से निर्वाचित साँसद मोहम्मद आजम खान के द्वारा लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी पर आसीन भाजपा सांसद रमा देवी पर विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है,क्योंकि इस मुद्दे को तूल देकर आजम खान की सदस्यता रद्द करवाने की माँग की जारही थी।
स्पीकर ओम बिड़ला ने उनसे सदन में ही दोबारा माफी मंगवाई। आजम खान ने माफी मांगते हुए कहा, ‘मेरा आचरण पूरा सदन जानता है। रमा देवी मेरी बहन के समान हैं। मैं माफी मांगता हूं।’
आज़म ख़ान ने लोकसभा में अपने बयान पर मांगी माफ़ी pic.twitter.com/nkzzu3Czts
— BBC News Hindi (@BBCHindi) July 29, 2019
इस बीच सपा अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए हादसे का मामला उठा दिया। इस पर तिलमिलाई बीजेपी सांसद रमा देवी ने उन्हें खबरदार करते हुए पूछा, ‘आप आजम खान की जुबान क्यों बन रहे हैं? जब उन्होंने विवादित बयान दिया था, तब तो आप चुप बैठे थे।’ इससे पहले आजम खान ने अखिलेश यादव के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की थी। यह मीटिंग बिड़ला के संसद स्थित दफ्तर में हुई। मीटिंग में बीजेपी की रमा देवी भी मौजूद थीं।

सभी दलों की महिला नेताओं ने दिखाई एकजुटताः बता दें कि आजम खान के खिलाफ सभी दलों की महिला नेताओं ने आवाज उठाई। इनमें बसपा सुप्रीमो मायावती, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, नवनीत कौर राणा, डीएमके सांसद कनिमोझी समेत कई दलों की महिला नेता शामिल रहीं।
जया प्रदा को लेकर भी दिया था विवादित बयानः बता दें कि आजम खान ने पहली बार कोई ऐसा बयान नहीं दिया है जिस पर हंगामा हुआ हो। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान रामपुर में अपनी प्रतिद्वंद्वी रहीं बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर उन्होंने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। इसे लेकर उन पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध भी लगाया था। इसके पहले भी वे कई मसलों पर हंगामेदार बयान देते रहे हैं।