VIDEO: संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर को लेकर सईद अकबरुद्दीन ने दिया मुँहतोड़ जवाब!

VIDEO: संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर को लेकर सईद अकबरुद्दीन ने दिया मुँहतोड़ जवाब!

कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान को शुक्रवार को करारा झटका लगा। पाकिस्तान की गुजारिश पर चीन द्वारा बुलाई गई UNSC की बैठक में दोनों ही देशों को फजीहत का सामना करना पड़ा।

UNSC ने न सिर्फ कश्मीर में हालात सामान्य करने की भारत की कोशिशों की तारीफ की, बल्कि चीन तमाम कोशिशों के बावजूद बैठक पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर पाया।

वहीं, भारतीय कूटनीति का दमदार चेहरा उस समय देखने को मिला जब संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने अपनी हाजिरजवाबी और तथ्यों से पाकिस्तानी पत्रकारों की बोलती बंद कर दी।

UNSC में कश्मीर पर चर्चा के बाद सैयद अकबरूद्दीन की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने अकबरुद्दीन से बार-बार कश्मीर और मानवाधिकार से जुड़े सवाल दागे। पाकिस्तानी पत्रकारों ने अनुच्छेद 370 पर भी अकबरुद्दीन को घेरने की कोशिश की लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

अकबरुद्दीन ने एक-एक कर सभी के प्रश्नों का तथ्यों सहित सटीक जवाब देकर उन्हें चुप करा दिया। भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाने का फैसला पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں