VIDEO: शिवसेना के मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार ने दिया बड़ा बयान!

VIDEO: शिवसेना के मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार ने दिया बड़ा बयान!

शिवेसना के मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि उनकी पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने वालों के सिर फोड़ दिये जाएंगे।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, औरंगाबाद की सिलोद विधानसभा सीट से विधायक सत्तार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायकों की खरीद-फरोख्त वैध नहीं है। महाराष्ट्र में 12 नवंबर से राष्ट्रपति शासन लागू है और शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस सरकार गठन की कवायद में जुटे हैं।

सत्तार ने कहा, भाजपा किसी भी विधायक की खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएगी। लेकिन जो भी विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करेंगे, उनके सिर फोड़ दिये जाएंगे और इन विशेष मामलों के तहत हम अस्पताल में उनके इलाज की व्यवस्था की करेंगे।

उन्होंने कहा, “लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायकों की खरीद-फरोख्त वैध नहीं है। यह (विधायकों की खरीद) किसी दुकान से समान खरीददारी नहीं है।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں