VIDEO- विवादों में रहने वाले हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ में बेरहमी से हत्या

VIDEO- विवादों में रहने वाले हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ में बेरहमी से हत्या

यूपी की राजधानी लखनऊ में विवादों में रहने वाले हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए हैं। कमलेश तिवारी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, परिचित ने ही कमलेश तिवारी को गोली मारी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कमलेश तिवारी की हत्या उनके घर पर की गई। उनसे मिलने दो लोग आए थे जो भगवा कपड़े पहने हुए थे। वो मिठाई का डिब्बा लेकर आए थे।

उन्होंने कमलेश तिवारी के साथ चाय पी और मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए गए असलहे से उन पर फायर कर दिया। इसके बाद उन्होंने चाकू से कमलेश तिवारी का गला रेत दिया। इसके बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ कमलेश तिवारी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। एसएसपी ने बताया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और मामले के खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमें बनाई गई हैं।

बता दें की कमलेश तिवारी ने 2015 में पैगंबर मोहम्मद पर एक विवादित बयान दिया था जिस पर काफी हंगामा हुआ था. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कमलेश तिवारी पर लगी रासुका को हटा दिया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں