Video: लोकसभा में ओवैसी से गुस्से में बोले अमित शाह,कहा सुनने की आदत ड़ालिए, देखिए फिर क्या हुआ ?

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को अधिक शक्ति देने वाला संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया गया इस पर सदन में जमकर चर्चा हुई,चर्चा के दौरान सरकार की तरफ बागपत से लोकसभा सदस्य सत्यपाल सिंह बोल रहे थे तो इसी बीच सदन में हंगामा खड़ा होगया।

सत्यापल सिंह के भाषण के दौरान आ इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी बीच में खड़े हुए और विरोध किया लेकिन इस बीच गृह मंत्री अमित शाह खड़े हुए. शाह ने इस दौरान ओवैसी से कहा कि आपको सुनना ही पड़ेगा।

दरअसल, NIA संशोधित बिल पर जब सोमवार को लोकसभा में चर्चा शुरू हुई तो चर्चा के दौरान मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बीजेपी सांसद ने सत्यपाल सिंह ने कहा कि आतंकवाद इसलिए फल-फूल रहा है क्योंकि हम उसे राजनीतिक चश्मे से देखते हैं जबकि हमें उससे मिलकर लड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुंबई ने आतंकवाद को खूब झेला है क्योंकि वहां भी इसे राजनीतिक आईने में देखा गया. बीजेपी सांसद ने कहा कि हैदराबाद धमाकों में जब पुलिस ने कुछ अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले संदिग्धों को पकड़ा तो सीधे मुख्यमंत्री ने कमिश्नर से कहा कि ऐसा मत कीजिए वरना आपकी नौकरी चली जाएगी।

ओवैसी ने जताई आपत्ति तो भड़क गए शाह

बीजेपी सांसद के इस बयान पर हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आपत्ति जताई. अभी ओवैसी ने बोलना शुरू ही किया था कि गृह मंत्री अमित शाह खड़े हो गए. उन्होंने कहा कि ओवैसी साहब सुनने की भी ताकत रखिए, जब ए.राजा बोल रहे थे तब आप क्यों नहीं खड़े हुए, ऐसे नहीं चलेगा, सुनना भी पड़ेगा. इसके बाद सदन में हंगामा होना शुरू हो गया।

बाद में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दोनों सदस्य जब बोल रहे हैं तो किसी को बीच में नहीं बोलना चाहिए. उन्होंने कहा कि ए. राजा और सत्यपाल सिंह के अलग-अलग बिन्दु हैं और मैं किसी को डरा नहीं रहा हूं यह बात आपके जहन में है तो क्या किया जा सकता है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading