VIDEO- राष्ट्रसंघ की महासभा में बोले महमूद अब्बास- इसराईल का ख़ात्मा होकर ही रहेगा

VIDEO- राष्ट्रसंघ की महासभा में बोले महमूद अब्बास- इसराईल का ख़ात्मा होकर ही रहेगा

न्यूयार्क में राष्ट्रसंघ की महासभा के 74वें वार्षिक अधिवेशन में भाषण देते हुए फ़िलिस्तीन रास्ट्रपति प्रमहमूद अब्बास ने इस्राईली शासन के समर्थन में अमेरिकी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी जनता प्रतिरोध को जारी रखेगी और अतिग्रहणकारी इस्राईल का अंत भी इतिहास की दूसरी अतिग्रहणकारी सरकारों की भांति हो जायेगा।

महमूद अब्बास ने गुरूवार को कहा कि फ़िलिस्तीनी जनता कभी भी अतिग्रहण के सामने घुटने नहीं टेकेगी और अपना शांतिपूर्ण प्रतिरोध जारी रखेगी। उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू द्वारा पश्चिमी किनारे के एक भाग को अतिग्रहित भूमियों में मिलाने के निर्णय की भर्त्सना की और कहा कि विश्व समुदाय को चाहिये कि इस्राईल के अतिक्रमण को रोकवाने में वह अपनी ज़िम्मेदारी निभाये।

इसी प्रकार उन्होंने फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ अमेरिकी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिकी कार्यवाहियां उनमें सर्वोपरि तेलअवीव से दूतावास को क़ुद्स स्थानांतरित करना शत्रुता की इन्तेहा है। ज्ञात रहे कि अमेरिका की “डील आफ द सेन्चुरी” योजना में ट्रंप ने कुद्स को अवैध ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में मान्यता दी है और इस फैसले को उसने 14 मई 2018 को व्यवहारिक कर दिया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रसंघ की महासभा ने 21 दिसंबर 2017 को एक प्रस्ताव पारित किया था जिसके अंतर्गत वह क़ुद्स को ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में मान्यता नहीं देगा। राष्ट्रसंघ के इस प्रस्ताव के पक्ष में 128 वोटों का समर्थन मिला जबकि विरोध में 9 वोट पड़े और 35 देशों ने वोटिंग में भाग ही नहीं लिया। वर्ष 1967 से इस्राईल ने क़ुद्स पर अवैध रूप से क़ब्ज़ा कर रखा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading