
लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा’ गाकर फेमस हुईं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए एक गाना रिकार्ड कराया है। बॉलीवुड से गाने का ऑफर मिलने के बाद रानू को अब भोजपुरी इंडस्ट्री से भी ऑफर मिलने वाला है।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू चाहते हैं कि उनकी फिल्म के लिए रानू एक गाना रिकार्ड करें। भोजपुरी एक्टर प्रदीप ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा- हमारे देश में एक कमाल की गायिका हैं। मैं रानू मंडल जी का गाना सुनने के बाद उनका फैन हो गया हूं।
मैं और पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री चाहती है कि रानू जी हमारे लिए गाना गाएं। आपका बता दें लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गाकर पश्चिम बंगाल की रानू सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गई हैं।
रानो की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुई उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। खबरों के मुताबिक रानू को सलमान खान ने एक घर गिफ्ट किया है। इसके साथ ही उन्हें फिल्मों में गाना गाने का ऑफर मिल रहे हैं।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source