Video: योगी ने कहा “पुरूष घर में रजाई ओढ़ के सो रहे हैं और महिलाओं को चौराहे चौराहे पर बिठाया जारहा है”

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने नागरिकता कानून पर विरोध कर रही महिलाओं के बारे में अजीबोगरीब बयान दिया है, सीएम योगी ने कानपुर में CAA के समर्थन में रैली के दौरान जगह-जगह धरने पर बैठने वाली महिलाओं के पतियों पर सवाल उठाए।

योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों ने हद कर दी है। इन लोगों ने अपने घर की महिलाओं को चौराहे-चौराहे पर बैठाना शुरू कर दिया है। कितना बड़ा अपराध है कि पुरुष घर में रजाई ओढ़ के सो रहे हैं और महिलाओं को चौराहों पर बैठाया जा रहा है।

सीएम योगी ने बताया कि महिलाएं कहती हैं कि ‘पुरुषों ने उनसे बोला है कि अब हम अक्षम हो चुके हैं, आप धरने पर जाकर बैठो।’ कांग्रेस, सपा, बसपा और बामपंथी दल के ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।

शरण में आने वाले की रक्षा करना भारत की परंपरा
संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि, शरण में आने वाले की रक्षा करना भारत की परंपरा रही है। जिन अल्पसंख्यकों पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अत्याचार हो रहा है, नागरिकता संशोधन कानून उनके लिए है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनके लिए हिन्दू, ईसाई, सिख महत्वपूर्ण नहीं हैं। अब कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि जब तक ISI के एजेंटों की भारत में एंट्री नहीं करा देते तब तक हम नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करेंगे। ये बयान कांग्रेस के नेताओं की बेशर्मी को बयान करता है। अन्य विपक्षी दलों के लोग भी यही कह रहे हैं।

हिंसक वारदातों पर की गई कार्रवाई के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में शांति से धरना प्रदर्शन करने का सबका हक है, लेकिन कोई सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान पहुंचाएगा तो उसी से वसूली की जाएगी। योगी ने आगे कहा कि यूपी की धरती पर कश्मीर वाले आजादी के नारे लगाने पर देशद्रोह का केस लगेगा।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading