VIDEO: मोदी सरकार हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए नागरिकता संशोधन बिल लाई है- पी चिदंबरम

VIDEO: मोदी सरकार हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए नागरिकता संशोधन बिल लाई है- पी चिदंबरम

कांग्रेस की ओर से नागरिकता संशोधन विधेयक पर पी. चिदंबरम ने भी अपनी बात रखी।


न्यूज़ स्टेट पर छपी खबर के अनुसार, उन्‍होंने कहा, क्‍यों केवल धार्मिक आधार पर ही प्रताड़ित लोगों को नागरिकता दिया जा रहा है, क्‍यों न हर तरह की प्रताड़ना को इसमें शामिल किया जाना चाहिए।

उन्‍होंने कहा, नागरिकता संशोधन विधेयक असंवैधानिक है और यह सरकार के हिन्‍दुत्‍व एजेंडा को उजागर करता है। पी. चिदंबरम ने कहा, सरकार संसद से एक असंवैधानिक विधेयक का समर्थन करने को कह रही है।

पी चिदंबरम ने कहा, यह सरकार अपने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस विधेयक को लेकर आई है। यह एक दुखद दिन है। मैं पूरी तरह से स्पष्ट हूं कि यह कानून आगे जाकर खत्‍म हो जाएगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading