Video: महात्मा गाँधी की मूर्ति के सामने दहाड़े मार मारकर रोये सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खान,जानिए क्यों

लखनऊ: महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के सँभल से जिलाध्यक्ष फिरोज खान का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें फिरोज महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बापू-बापू दहाड़े मारकर रो रहे हैं।

फिरोज खान ने कहा कि गांधी की प्रतिमा में धूल देखकर उन्हें दुख हुआ और इसलिए वह भावुक हो गए। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को स्पष्ट करना चाहिए कि वे गांधी समर्थक हैं या गोडसे।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। इस बीच यूपी के संभल से एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें समाजवादी पार्टी (एसपी) के कार्यकर्ता बापू की प्रतिमा के आगे फूट-फूटकर रो रहे हैं। वायरल विडियो में दिख रहे शख्स एसपी के संभल जिलाध्यक्ष फिरोज खान और उनके समर्थक हैं।

गांधी जयंती के मौके पर वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए इतने भावुक हो गए कि प्रतिमा की आगे ‘बापू-बापू’ कहकर रोने लगे। घटना संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चौक की है। इससे पहले फिरोज खान ने समर्थकों के साथ मिलकर गांधी की प्रतिमा की सफाई भी की।

एसपी नेता फिरोज खान ने कहा, ‘बीजेपी का दूसरा नाम नौटंकी है। गांधी की प्रतिमा में धूल देखकर मुझे दुख हुआ। लोग शो ऑफ देखकर मूर्ख नहीं बन सकते। उन्हें यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि वे गांधी समर्थक हैं या गोडसे।’

सोशल मीडिया पर एसपी नेता का रोने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान कुछ लोग फिरोज खान को ढांढस बंधाते भी दिख रहे हैं। फिरोज खान रोते हुए बापू की प्रतिमा के आगे कहते हैं, ‘बापू आप कहां चले गए। आपने इतने बड़े देश को आजाद कराया, और हमें अनाथ बनाकर चले गए।’

आपको बता दें कि इससे पहले फिरोज खान पुलिस को चकमा देकर दूल्हे के भेष में एसपी सांसद आजम खान के समर्थन में रामपुर पहुंचे थे। रामपुर पहुंचने वाले सभी मार्गों पर पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए तैनात थी कि कोई भी एसपी नेता रामपुर शहर में प्रवेश न कर सके। ऐसे में जिला फिरोज खान ने दूल्‍हे का वेष धरा और सेहरा पहनकर अपने समर्थकों के साथ पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए निकल गए थे।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading