Video: मस्जिद पर लाल झण्डा फहराकर ईरान ने किया जंग का ऐलान,अमेरिकी दूतावास पर गिराया रॉकेट

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच लम्बे समय से चली आरही दुश्मनी ने अब दोनों को ऐसे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है कि दोनों अब जंग की तरफ चल पड़े हैं,अमेरिका द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करके कासिम सुलेमानी की हत्या करदी है।

इसके जवाब में ईरान ने युद्ध का आगाज कर दिया है. शनिवार सुबह ईरान ने मस्जिद के ऊपर लाल झंडा फहराकर संभावित युद्ध की चेतावनी दी है. बता दें कि ऐसे हालात में लाल झंडा फहराने का मतलब होता है कि युद्ध के लिए तैयार रहें या युद्ध शुरू हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान ने इस तरह से मस्जिद पर झंडा फहराया हो।

इससे पहले ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के डिप्टी कमांडर ने कहा है कि ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार कर वाशिंगटन ने तेहरान को “यथोचित’ जवाब देने की चुनौती दी है।

सुलेमानी ईरान के अल-कुद्स बल के प्रमुख थे और शुक्रवार को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे।

सरकारी टेलीविजन ने रियर एडमिरल अली फदावी के हवाले से बताया, “हमले के बाद शुक्रवार सुबह… अमेरिकियों ने राजनयिक प्रयास बहाल किए।

उन्होंने कहा, “अगर आप बदला चाहते हैं, तो आपको वैसा ही बदला मिलेगा, जैसा आप चाहते हैं.’

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading