VIDEO: मतदान के दौरान हमें नोटा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए- मोहन भागवत

VIDEO: मतदान के दौरान हमें नोटा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए- मोहन भागवत

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है।

मोहन भागवत ने गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा चुनावों से ठीक एक दिन पहले जनता से अपील करते हुए कहा कि नोटा का इस्तेमाल नहीं करें। हमें नोटा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे अच्छा है कि बेहतर उम्मीदवार को वोट करें।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, हम नोटा करके बेहतर उम्मीदवार को किनारे कर देते हैं। जिससे इसका लाभ जो मौजूद सबसे खराब प्रत्याशी होता है उसको ही मिलता है।

यद्यपि नोटा का प्रावधान है। लेकिन मेरा मानना है कि नोटा का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। जो बेहतर प्रत्याशी हो उसको वोट करिए।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूर तैयारी कर ली है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार 1.83 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इनमें 97,30,169 पुरुष, 84,60,820 महिलाएं और 239 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। जबकि सर्विस वोटर की संख्या 107486 हैं। इस बार विधानसभा चुनाव मैदान में कुल 1064 पुरुष और 104 महिलाएं हैं और एक अन्य उम्मीदवार शामिल हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں