VIDEO: भारत ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण!

VIDEO: भारत ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण!

भारत ने दो ब्रह्मोस मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण 21 और 22 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार के ट्राक टापू पर किया गया।

दोनों ब्रह्मोस मिसाइलों का यह परीक्षण रुटीन ऑपरेशनल ट्रेनिंग का हिस्सा था। इन दोनों मिसाइलों का परीक्षण भारयतीय वायु सेना ने किया है।

300 किलोमीटर की दूरी को टार्गेट करेगा
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, दोनों मिसाइलों से करीब 300 किलोमीटर दूर के टारगेट पर निशाना साधा गया था और दोनों ने ही अपने निर्धारित टारगेट पर सटीक वार किया। इन दोनों ब्रह्मोस मिसाइलों के सफल परीक्षण से भारतीय वायु सेना को बल मिला है। इससे वायु सेना की मोबाइल प्लेटफॉर्म से जमीनी निशानों को साधने की क्षमती बढ़ी है।

ओडिशा के बालासोर में किया गया परिक्षण
बता दें कि इससे पहले भारत ने ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित एक ठिकाने से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक विशेष संस्करण का भी सफलतापूर्वक परीक्षण किया था, जिसकी प्रणोदन प्रणाली और एयरफ्रेम स्वदेशी निर्मित है।

290 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अत्याधुनिक मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा संयुक्त रूप से बालासोर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से छोड़ा गया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں