VIDEO: बेगुनाह साबित हुए गुलाब खान को जेल में कटे 12 साल कौन लौटाएगा?

VIDEO: बेगुनाह साबित हुए गुलाब खान को जेल में कटे 12 साल कौन लौटाएगा?

बच्चों को पालने के लिए पत्नी नाज़रा ने सिलाई का काम शुरु किया। तीनों बच्चों को पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, गुलाब खान का स्वागत फूलों से किया गया तो उसे देखने के लिए पूरा मोहल्ला उसके घर आ गया।

फूल माला पहने ये गुलाब खान है, गुलाब खान आज बरेली सेंट्रल जेल से रिहा होकर अपने घर बहेड़ी पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। गुलाब खान का फूलों से स्वागत किया गया। गुलाब जैसे ही घर पहुंचा तो उसके बीबी बच्चे उससे लिपटकर रोने लगे।

12 साल नहीं कोई लौटा सकता
खुशी के आंशू उसके परिवार के लोग रोक नहीं सके। गुलाब ने जेल से छूटने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा की मेरे 12 साल कोई वापस नहीं कर सकता, ये मेरे लिए नए जीवन जैसा है।

आतंकवाद का आरोप लगना कठिन
उन्होंने कहा कि जिसके ऊपर आतंकवाद का आरोप हो उसे तो जेल में भी कड़ी सुरक्षा में पुलिस कस्टडी की तरह ही रखा जाता है।

फूलों से स्वागत
गुलाब सिंह के घर पहुंचने के बाद उसके परिजन बहुत खुश हैं। गुलाब के भाई का कहना है कि उनको रामपुर में 31 दिसम्बर 2007 को सीआरपीएफ कैम्प पर हुए आतंकी हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

निर्दोष साबित हुए
अब उन्हें न्यायालय ने निर्दोष साबित कर दिया है। जिसके बाद आज बरेली सेंट्रल जेल से गुलाब सिंह को रिहा किया गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading