VIDEO: बाबरी मस्जिद की शहादत को कभी नहीं भुला सकता मुसलमान- अकबरुद्दीन ओवैसी

VIDEO: बाबरी मस्जिद की शहादत को कभी नहीं भुला सकता मुसलमान- अकबरुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसे के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या मामले पर बयान देते हुए कहा है कि बाबरी मस्जिद को वे कभी नहीं भूलेंगे, अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चाहे वह रहे या नहीं रहे लेकिन हर साल 6 दिसंबर के दिन बाबरी मस्जिद को लेकर आवाज उठाते रहेंगे।

जलसे के दौरान क। कही यह बात
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अकबरुद्दीन ओवैसी सोमवार रात को मेहदीपटनम में एक जनसभा को संबोधित कर रहा था और जनसभा को संबोधित करने के दौरान ही उसने यह भाषण दिया है। अकबरुद्दीन ओवैसी पहले भी कई बार भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

6 दिसंबर को गिराया गया था ढांचा
6 दिसंबर 1992 के दिन कार सेवकों ने बाबरी ढांचा गिराया था और इसी को याद करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह हर साल 6 दिसंबर के दिन वह आवाज उठाता रहेगा।

यह दिन हिन्दुस्तान के धर्मनिरपेक्ष पर हमले का दिन
ओवैसी ने कहा ‘‘बाबरी मस्जिद की शहादत मुस्लिमों की इबादतगाह या अल्लाह के घर या मस्जिद की शहादत का दिन नहीं है, बल्कि वह दिन हिंदुस्तान धर्मनिरपेक्षता पर हमले का दिन है।’’

दो दिनों तक मस्जिद शहीद होती रही
ओवैसी ने आगे कहा ‘‘जिस दिन बाबरी मस्जिद शहीद हुई, दो दिन तक शहीद होती रही, क्या हिंदुस्तान की हुकूमत, क्या उत्तर प्रदेश की हुकूमत, क्या पुलिस या दूसरे जिम्मेदारों की यह जिम्मेदारी नहीं थी, को वह इस शहादत को रोकें।

बाबरी मस्जिद को हम कभी नहीं भूलेंगे
न सिर्फ शहीद हुई बल्कि राम की मुर्तियों को बिठा दिया गा और पूजा भी शुरू हुई। बाबरी मस्जिद को हम कभी नहीं भूलेंगे, चाहे अकबरुद्दीन ओवैसी रहे या न रहे, हर 6 दिसंबर को हम आवाज उठाते रहेंगे।’’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading