VIDEO: बसपा नेता ने ईवीएम और मतदान केंद्र पर फेंकी स्याही, लगाये EVM मुर्दाबाद के नारे

VIDEO: बसपा नेता ने ईवीएम और मतदान केंद्र पर फेंकी स्याही, लगाये EVM मुर्दाबाद के नारे

महाराष्ट्र में बसपा नेता द्वारा ईवीएम और मतदान केंद्र पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। नेता का नाम सुनील खंबे बताया है जो मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वो ईवीएम के पास पहुंचे उन्होंने स्याही निकाली और ईवीएम और मतदान केंद्र पर फेंकनी शुरू कर दी। स्याही फेंकने के अलावा सुनील खंबे ने ईवीएम मुर्दाबाद और ईवीएम नहीं चलेगा का नारा भी लगाया।

 

 

मतदान केंद्र पर मौजूद पुलिस ने सुनील को पकड़ लिया और स्याही फेंकने से रोकने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई।

बता दें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान पूरा हो चुका है। वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं और अब नतीजों के लिए 24 अक्तूबर का इंतजार है। मतदाताओं से लेकर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं तक की नजर फिलहाल नतीजों से पहले आने वाले रुझानों पर है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں