Video: पुलिस प्रशासन ने जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर बाँटी तस्बीह,अनोखे अंदाज में दी मुबारकबाद,देखिए

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें पुलिस वाले मस्जिद के बाहर खड़े हुए तस्बीह बांट रहे हैं और लोग मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे हैं।

महारष्ट्रा पुलिस की वर्दीधारी पुलिस वाले मस्जिद से निकल रहे लोगो को बुला बुलाकर आवाज देकर तस्बीह पेश दे रहे है और जुमे की मुबारकबाद पेश कर रहे हैं,इस खूबसूरत वीडियो को लाखों लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा है कि ये वीडीयो दिनाँक 29 नवम्बर दिन शुक्रवार का है जिसमें जुमे की नमाज पढ़कर निकल रहे नमाज़ियों को पुलिस वाले तस्बीह गिफ्ट कर रहे हैं।

कुछ लोगों ने इस नैक काम के पीछे भी राजनीतिक पहलू तलाश कर लिया है जो अपनी वॉल पर लिख रहे हैं कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होते ही शिवसेना सरकार में पुलिस की तरफ से ये पहल हो रही है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں