VIDEO: पीएम मोदी से मिले शाहरुख खान और आमिर खान, यह है वज़ह!

VIDEO: पीएम मोदी से मिले शाहरुख खान और आमिर खान, यह है वज़ह!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर कला और सिनेमा हस्तियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इस खास कार्यक्रम में शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स नजर आए।

सोशल मीडिया पर आमिर- शाहरुख और कंगना के वीडियो भी सामने आए हैं। इस कार्यक्रम के बारे में पीएम मोदी के आधिकारिक अकाउंट से कई जानकारियां सामने आई हैं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, खास मुलाकात के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार व्यापक हैं। बात करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा- ‘महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलिविजन जगत के तमाम शानदार काम कर रहे हैं।

आप लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी जाना चाहिए, जहां देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं।’ वहीं पीएम मोदी ने हस्तियों से डांडी में बने गांधी म्यूजियम घूमने की भी अपील की।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں