VIDEO: पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर भड़की!

VIDEO: पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर भड़की!

बॉलीवुड प्रिंयका चोपड़ा के चाहने वालो की संख्या भारत में ही नहीं विदेश में भी बहुत है और कई बार उन्हें प्यार केसाथ आलोचनाओं की सामना भी करना पड़ता है।

हाल ही में भी कुछ ऐसा हुआ जब एक पाकिस्तानी महिला ने उनपर कुछ सवाल खड़े किए और उन्होंने उस सिचुएशन को अच्छे से हैंडल किया और पाकिस्तानी महिला का करारा जवाब भी दिया। खास बात यह है कि पाकिस्तानी महिला प्रियंका चोपड़ा के जय हिंद के ट्वीट को लेकर भड़की हुई थीं। जानते हैं आखिर मामला क्या है…

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि वो ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस का है, जहां प्रियंका चोपड़ा लोगों से रूबरू हो रही थीं।

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ने लाइव इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर चिल्ला उठी और प्रियंका के मार्च के उस ट्वीट पर सवाल उठाने लगीं, जिसमें प्रियंका ने भारतीय सेना के लिए ‘जय हिंद’ लिखा था। बताया जा रहा है कि यह महिला पाकिस्तान की रहने वाली हैं।

इस ट्वीट को लेकर पाकिस्तानी महिला ने कहा, ‘आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़का रही हैं।

आपको किसी भी तरह से इसमें नहीं होना चाहिए… एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे लाखों लोग आपको पसंद करते हैं और उन्होंने आपके बिजनेस में सपोर्ट किया है।’ इसके बाद प्रियंका चोपड़ा उसके चुप होने का इंतजार किया और फिर आराम से इसका करारा जवाब दिया।

उसके बाद प्रियंका ने कहा, ‘मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तानी हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध को मैं बहुत ज्यादा पसंद करती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं। इसलिए मैं माफी चाहती हूं अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हैं जो मुझे प्यार करते हैं या जिन्होंने मुझे प्यार किया है।

मुझे लगता है कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं। जिस तरफ अभी आप मुझ पर चिल्लाकर पड़ी हैं…. लड़की, चिल्लाओ मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं।’

अब प्रियंका चोपड़ा के इस जवाब की हर तरफ सराहना हो रही है। यूजर्स प्रियंका के जवाब से खुश हैं और प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स ने पाकिस्तानी महिला को अच्छा जवाब दिया और देशभक्ति की बात के लिए अलग अलग टिप्पणी कर रहे हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading