VIDEO- पढ़ाने का एक अनोखा तरीका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘डांसिंग टीचर’

VIDEO- पढ़ाने का एक अनोखा तरीका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘डांसिंग टीचर’

ओडिशा के एक स्कूल टीचर द्वारा पढ़ाने का एक अनोखे तरीके वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओडिशा के एक स्कूल टीचर का बच्चों को पढ़ाने का तरीका इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर ओडिशा के कोरापुट जिले में लमतापुट अपर प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीचर बच्चों को गाते और नाचते हुए पढ़ाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर प्रफुल्ल कुमार पाथी क्लासरूम में बच्चों को यूनिक तरीके से पाठ पढ़ाते दिख रहे हैं। किताब को हाथ में पकड़े टीचर प्रफुल्ल बच्चों को गाकर और हाव-भाव के साथ पाठ पढ़ा रहे हैं। अच्छी बात ये है कि उनके साथ बच्चे भी उसी जोश के साथ सीखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ठुमक-ठुमक कर टीचर बच्चों को पढ़ा रहे हैं और बच्चे भी टीचर का साथ देते नजर आ रहे हैं।

Odiaa reversion class with the students of class one

Gepostet von Prafulla Kumar Pathi am Mittwoch, 21. August 2019

56 साल के प्रफुल्ल कुमार पाथी को कोरापुट में डांसिंग सर के नाम से जाना जाता है। वह साल 2008 से ही, जब वह सर्व शिक्षा अभियान के रिसोर्स पर्सन थे, बच्चों को यूनिक तरीके से पढ़ाते आ रहे हैं।

टीचर पाथी ने कहा कि “मैंने पाया कि टीचिंग को मज़ेदार बनाया जाना चाहिए न कि नीरस। इसलिए मैंने अपनी पढ़ाने का तरीका ईजाद किया।”उन्होंने आगे कहा “मैंने पाया कि जब मैंने गीत और नृत्य के माध्यम से पढ़ाना शुरू कर दिया, तब बच्चे ज्यादा इंटरेस्ट लेने लगे। इस तरीके के बाद से बच्चे स्कूल आने में ज्यादा झुकाव दिखा रहे हैं।

पाथी अपने सभी लेशन्स (पाठ) को एक गाने के सिक्वेंस में बदलते हैं और स्कूल आने से पहले उनका खुद अभ्यास करते हैं।  उन्होंने कहा कि “जब मैं कक्षा में प्रवेश करता हूं, तो मैं छात्रों को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने का प्रयास करता हूं क्योंकि मध्याह्न भोजन करने के बाद बच्चों में सो जाने की संभावना होती है। छात्रों द्वारा नृत्य यह सुनिश्चित करता है कि वे कक्षा के घंटों के दौरान सो नहीं रहे हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading