VIDEO: देशभक्त मुस्लिम बीजेपी को वोट देंगे और पाकिस्तान समर्थक नहीं देंगे- बीजेपी मंत्री

VIDEO: देशभक्त मुस्लिम बीजेपी को वोट देंगे और पाकिस्तान समर्थक नहीं देंगे- बीजेपी मंत्री

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री और भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने विवादास्पद बयान दिया है। रविवार को केएस ईश्वरप्पा ने बेंगलुरू में कहा कि देशभक्त मुस्लिम भारतीय जनता पार्टी को वोट करेंगे जबकि पाकिस्तान का समर्थन करने वाले मुस्लिम भारतीय जनता पार्टी को वोट देने से संकोच करेंगे।

केएस ईश्वरप्पा ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी कुछ इसी तरह का बयान दिया था, इश्वरप्पा ने लोकसभा चुनावों के दौरान कहा था कि भारतीय जनता पार्टी मुस्लिमों को टिकट नहीं देगी। ईश्वरप्पा कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं।

रविवार को ईश्वरप्पा ने कहा कि देश में सभी अखंड भारत की कामना रखते हैं, लेकिन यह सिर्फ इसलिए नहीं हो रहा है कि उन्हें (राजनितिज्ञों को) लगता है कि वे मुस्लिमों के वोट खो देंगे।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, ईश्वरप्पा ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने से पहले वे कांग्रेस के कुछ विधायकों से मिले थे जिन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई थी लेकिन साथ में ये भी कहा था कि उनकी विधानसभा में 50 हजार से ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं, और अगर वह वोट उनको नहीं पड़े तो वे हार सकते हैं।

ईश्वरप्पा ने आगे कहा कि उनकी खुद की विधानसभा में 50 हजार से ज्यादा मुस्लिम वोट हैं लेकिन वे कभी उनसे वोट मांगने नहीं गए।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading