VIDEO: दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार करने गए अनुराग ठाकुर ने रैली में लगाए विवादित नारे

VIDEO: दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार करने गए अनुराग ठाकुर ने रैली में लगाए विवादित नारे

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इस दौरान सभी दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टी के लिए चुनाव मैदान में कूद गए हैं।

 

इस बीच हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी बीजेपी के प्रचार अभियान का हिस्सा बने हुए हैं।

 

हिमालय अभी अभी पर छपी खबर के अनुसार, इसी सिलसिले में अनुराग ठाकुर रिठाला विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी मनीष चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे, जहां पर उन्होंने जनता से आपत्तीजनक नारे लगवाए।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुराग ठाकुर ने रैली को संबोधित करते हुए नारा लगाया- ‘देश के गद्दारों को…’ तो रैली में शामिल लोगों की तरफ से आवाज आई- ‘गोली मारो … को।’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद से यह माना जा रहा है कि इस मसले को लेकर राजनीतिक विवाद कि स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 

हालांकि अभी तक इस मसले पर किसी भी तरह कि राजनीतिक बयानबाजी नहीं हुई है।

 

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में आठ फरवरी को चुनाव होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading