नई दिल्ली: नागरिकता कानून को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है,सड़क से लेकर स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है,इस बीच मीडिया चैनलों की तरफ से सनसनी फैलाई जारही है।
गीतकार जावेद अख्तर आज तक टीवी चैनल पर एक बहस में हिस्सा ले रहे थे तो एक सवाल के जवाब में भड़क गए और आज तक टीवी चैनल की एंकर को एक तरह से ‘सरकार समर्थक’ बता दिया। साथ ही, हिदायत भी दी कि आप पत्रकार हैं, आपको न्यूट्रल रहना चाहिए और आगे से ऐसी भाषा में सवाल मत पूछिएगा। इंटरव्यू का यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
आप एंकर है आप बीच मे रहिये
pic.twitter.com/nNd6p7Fdsa
— Rofl Gujarati (@Rofl_Gujarati) January 2, 2020
जावेद अख्तर से सवाल-जवाब लाइव चल रहा था। एक्स्क्लूसिव। एंकर ने पूछा- भारतीय मुसलमान क्यों डरे हुए हैं? सीएए-एनआरसी का विरोध कर कौन लोग राजनीति चमकाना चाहते हैं? इसी पर अख्तर ने एंकर को काफी तल्ख अंदाज में कहा- आप एंकर हैं, आपको न्यूट्रल रहना चाहिए।

इस वीडियो के साथ कई लोग जावेद अख्तर को ट्रोल कर रहे हैं तो कई तारीफ कर रहे हैं। वहीं काफी लोग #GodiMedia के साथ एंकर को भी ट्रोल कर रहे हैं।
इससे पहले, सीएए पर जावेद अख्तर का एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था। एक जनवरी को गाजियाबाद में अख्तर ने सफदर हाशमी के तीसरे शहादत दिवस पर तकरीर में सरकार की तुलना मौसम से की थी और कहा था कि सर्दी आती है, जाती है, वैसे ही जैसे सरकारें आती हैं, जाती हैं।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source
