VIDEO: जब शिक्षा मंत्री बोले, भारतीय इंजीनियरों ने बनाया राम सेतु, हॉल में छा गया सन्नाटा !

VIDEO: जब शिक्षा मंत्री बोले, भारतीय इंजीनियरों ने बनाया राम सेतु, हॉल में छा गया सन्नाटा !

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के 65वें सालाना दीक्षांत समारोह में उस समय सन्नाटा छा गया, जब केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने संबोधन में दावा किया कि राम सेतु को भारतीय इंजीनियरों ने बनाया था.

पोखरियाल ने मंगलवार को खचाखच भरे सभागार में कहा, “कोई इस तथ्य से इंकार कर सकता है कि हमारे देश में विकसित टेक्नोलॉजी थी और महान इंजीनियर थे? अगर आप राम सेतु की बात करें, तो क्या इसे जर्मनी या अमेरिका के इंजीनियरों ने बनाया था? इसे भारतीय इंजीनियरों ने बनाया था.”

उनकी इस बात पर दर्शकों में सन्नाटा छा गया. जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो मंत्री ने कहा, “ठीक है, सही है? बताइए न. आप चुप क्यों हैं?” तब दर्शकों की ओर से हल्की ताली बजाई गई. इसके बाद दर्शकों के मूड को भांपते हुए पोखरियाल ने कहा कि जब हम अपने अतीत के गौरव के बारे में बात करते हैं, तो लोग मजाक उड़ाते हैं, लेकिन हमारे देश के पास ज्ञान था और हमारा कर्तव्य है कि हम इसका व्यवहारिक उपयोग करें.

 

जब निशंक से बाद में संवाददाता सम्मेलन में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के इस रुख के बारे में पूछा गया कि यह साबित करने के लिए कोई ऐतिहासिक या वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं है कि राम सेतु मानव निर्मित सेतु है. इस पर एचआरडी मंत्री ने कहा, ‘‘मेरा आशय है कि नया अनुसंधान होना चाहिए और राम सेतु के बारे में अध्ययन होना चाहिए.’’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں