VIDEO: जब दीपिका पादुकोण ने रैंप को डांस फ्लोर में बदल दिया, वीडियो वायरल!

VIDEO: जब दीपिका पादुकोण ने रैंप को डांस फ्लोर में बदल दिया, वीडियो वायरल!

मुंबई: प्रसिद्ध डिजायनर अबु जानी और संदीप खोसला ने गुरुवार को इस उद्योग में अपने 33 साल पूरे होने के अवसर पर मुंबई में एक फैशन शो का आयोजन किया था।

इस दौरान दीपिका की उपस्थित ने उनके विशेष अवसर को और भी खास बना दिया।

दीपिका ने डिजायनरों द्वारा तैयार आईवरी रंग का लहंगा पहन रखा था। उनके एथनीक लुक ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया।

फैशन शो के दौरान दीपिका जब दोनों डिजायनरों के साथ रैंप पर वॉक कर रही थी, तभी ‘डिस्को दिवाने’ गाना बजने लगा और दीपिका रैंप पर ही डांस करने लगीं।

कार्यक्रम में मौजूद बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन और श्वेता बच्चन ने भी दीपिका के साथ कदम से कदम मिलाए और डिजायनरों के खास दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यहाँ देखें वायरल हुआ वीडियो:

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading