VIDEO: खान या कपूर चुनने को लेकर करीना का जवाब- मैं खान..?

VIDEO: खान या कपूर चुनने को लेकर करीना का जवाब- मैं खान..?

खान या कपूर को चुनने को लेकर करीना कपूर ने दिया चौंकानेवाला जवाब, बोली मैं खान और कपूर दोनों हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों किसी और वजह से नहीं बल्कि चैट शो में दिए गए अपने सवालों को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, हाल ही में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ को लेकर पूछे गए सवाल के बाद करीना कपूर खबरों में आ गई थीं।

अब एक बार फिर करीना कपूर की हाजिरजवाबी ने उन्हें खबरों में ला दिया है। करीब फिर से एक सवाल को लेकर चर्चा में हैं।

दरअसल, एक इवेंट के दौरान उनसे ‘कपूर’ और ‘खान’ में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया। उसी दौरान करीना कपूर ने टाइम खराब किए बिना ऐसा जवाब दिया है कि चैट शो में मौजूद लोग तालियां बजाने लगा।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, करीना कपूर और खान में से किसी एक को चुनने को लेकर करीना ने कहा कि ‘मुझे किसी को चुनने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मैं करीना कपूर खान हूं। इसलिए मैं दोनों हूं। मैं खुद को लकी मानती हूं कि मैं दोनों हूं।’

करीना का ये जवाब सुनकर शो के होस्ट ने भी उनकी तारीफ की और इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर करीना के जवाब की तारीफ की। बता दें कि इससे पहले करीना कपूर ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں