नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में सुनाये गए फैसले पर जहां मुस्लिम समाज में असहमति और असन्तोष की भावना है वहीं काँग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के जल्दी निर्माण की मांग करी है।
काँग्रेस पार्टी का कहना है कि वह राम मंदिर निर्माण की पक्षधर है। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि वह अदालत के फैसले का सम्मान करती है। पार्टी ने देशवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखनी की भी अपील की है।
सुप्रीम कोर्ट ने आज आस्था और विश्वास का सम्मान किया है।
इस निर्णय का सम्मान करते हुए, श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में आज कांग्रेस वर्किंग समिति ने अपनी बैठक में श्री राम मंदिर निर्माण और अयोध्या के निर्णय को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया: pic.twitter.com/G7JZbNLUGE
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 9, 2019
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा हुई। सीडब्ल्यूसी ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी पारित किया। इस प्रस्ताव में अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए सभी समुदायों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

फैसले का सम्मान हो : अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सभी को इस निर्णय का सम्मान करना चाहिए और परस्पर सद्भाव बनाए रखने चाहिए। राहुल ने कहा कि उच्चतम न्यायलय ने अयोध्या मुद्दे पर अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट के इस फैसले का सम्मान करते हुए निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
भाईचारे को मजबूत करें : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सभी समुदायों, पक्षों एवं लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए और सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source