Video: ओवैसी ने संसद में पूछे सवाल तो साध्वी प्रज्ञा माफी माँगने पर हुई मजबूर,देखिए

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की भोपाल से साँसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था जिस पर सदन में बहस छिड़ गई थी और हंगामा मच गया था,इसी बीच शुक्रवार को प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में माफी मांगी लेकिन उसके बाद भी हंगामा जारी रहा.।

हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लोकसभा में भड़क गए और उन्होंने पूछा कि सरकार बताए कि नाथूराम गोडसे देशभक्त था या फिर कातिल था?

प्रज्ञा ठाकुर के बाद जब सदन में बवाल हुआ तो सांसदों ने अपनी बात रखी. तभी असदउद्दीन ओवैसी खड़े हुए और कहा, ‘2 फरवरी 1948 को लोकसभा स्पीकर ने राजनीतिक हिंसा की निंदा की थी. मैं सिर्फ सरकार से जानना चाहता हूं कि नाथूराम गोडसे कातिल था या देशभक्त था?’ उन्होंने कहा कि सांसद को कहना चाहिए कि नाथूराम गोडसे देशभक्त नहीं था, आतंकवादी था।

इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत सरकार की तरफ से आधिकारिक बयान दिया गया था. हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री को सरकार की तरफ से बयान देने के लिए कहा।

संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने बयान दिया कि पीएम मोदी के द्वारा सभी सदस्यों को महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर पदयात्रा और उनके विचारों के बारे में बात करने को कहा गया. राजनाथ सिंह जी ने कहा था कि नाथूराम गोडसे के बारे में सोचना भी गलत है।

प्रहलाद जोशी ने कहा कि जिस बयान पर आपत्ति जताई गई थी, उसपर सदन ने सदन में माफी मांग ली है. अगर स्पीकर समझते हैं तो माफी स्पष्ट नहीं है, तो स्पीकर दोबारा मांग कर सकते हैं।

आपको बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने शुक्रवार दोपहर को लोकसभा में माफी मांग ली. नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर विपक्ष की ओर से हंगामा किया गया था, जिसपर प्रज्ञा ठाकुर ने शुक्रवार को माफी मांग ली. हालांकि, इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साध दिया।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading