नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाँय को लेकर दिए गए बयान पर तीखा जवाब दिया है, ओवैसी ने कहा कि जब गाय के नाम पर लोग मारे जाते हैं, तब पीएम के कान खड़े होने चाहिए।

ओवैसी ने कहा जब संविधान की धज्जियां उड़ाई जाती हैं, तब पीएम के कान खड़े होने चाहिए. दरअसल, मथुरा में पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो गाय का नाम सुनते हैं तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं।
प्रधानमंत्री @narendramodi के कान तब खड़े हो जाने चाहिए जब गाय के नाम पर इंसानों को मारा जा रहा हैं और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं| pic.twitter.com/v5f1J6F5xB
— AIMIM Official (@aimim_national) September 11, 2019
प्रधानमंत्री ने मथुरा में कहा, हमारे देश में कुछ लोगों के कान पर अगर ॐ या गाय शब्द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहने वालों ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हमारे देश में पशुधन काफी बड़ी बात है, इसके बिना अर्थव्यवस्था, गांव कुछ नहीं चल सकता है।
इससे पहले ओवैसी ने आरोप लगाया था कि प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जम्मू में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के जरिए बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाकर कश्मीर की जनसांख्यिकीय को बदलने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को संसद में अपने बहुमत के बल पर रद्द कर सरकार ने भारत के संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की तरह राजनीतिक ज्ञान नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनसंघ के एजेंडे को लागू करने की कोशिश कर रही है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source