VIDEO- एनसीपी और AIMIM कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, सांसद इम्तियाज जलील बोले…!

VIDEO- एनसीपी और AIMIM कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, सांसद इम्तियाज जलील बोले…!

महाराष्ट्र में औरंगाबाद मध्य विधानसभा क्षेत्र में एनसीपी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को हुए संघर्ष में सांसद इम्तियाज जलील मामूली रूप से घायल हो गये।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कटकट गेट इलाके में एक मतदान केन्द्र के निकट हुई ।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को अधिकारी ने बताया कि एआईएमआईएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई और जब जलील ने हस्तक्षेप किया तो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

 

 

पुलिस का कहना है, मतदान संपन्न होने के बाद दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। अब स्थिति नियंत्रण में है।

 

एआईएमआईएम के नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए वहां गया था जब उनपर (एनसीपी कार्यकर्ताओं द्वारा) हमला किया गया। हमने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں