नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से साँसद मोहम्मद आज़म खान को लेकर लोकसभा सदन में जमकर हँगामा मचा गया है,आजम खान ने सिटिंग महिला स्पीकर रमा देवी को देखते हुए कुछ ऐसे निजी कमेन्ट किए जिसके बाद लोकसभा में हंगामा खड़ा हो गया. बाद में स्पीकर ने आज़म के बयान को लोकसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं किए जाने के निर्देश दिए।
Azam Khan has become habit of insulting women.Such leaders have no right to live in politics. pic.twitter.com/bbFaFyA1kz
— Govind Rajvansi (@GovindRajvansi) July 25, 2019
मामला इतना बढ़ गया कि बीजेपी ने आजम खान से माफी मांगने को कह दिया. इस दौरान कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 19 साल के उनके सदन के अनुभव में आज तक किसी भी सदस्य ने अध्यक्ष पद पर बैठे किसी सदस्य से, विशेषतौर पर महिला सदस्य के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं किया है. इसके बाद लोकसभा स्पीकर रमादेवी वहां से चली गईं. आजम खान जब महिला स्पीकर के लिए ऐसी बात कह रहे थे उस वक्त उनके बगल में बैठे अखिलेश यादव हंसते दिखाई दे रहे थे।
Uproar in Lok Sabha over SP MP Azam Khan's comment on BJP MP Rama Devi(in the chair) , he said 'Aap mujhe itni acchi lagti hain ki mera mann karta hai ki aap ki aankhon mein aankhein dale rahoon'. Ministers ask Khan to apologize. pic.twitter.com/HB5QRCuFiG
— ANI (@ANI) July 25, 2019
इसके बाद आजम खान का बचाव करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव खड़े हुए और उन्होंने कहा कि आजम खान की भाषा और भावना कोई गलत नहीं थी. अखिलेश के ये बोलते ही सत्ता पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. इस पर अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष के नेताओं को बदतमीज तक कह दिया. इस बात से नाराज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अखिलेश यादव को सदन में माफी मांगने को कहा।

हंगामे के दौरान लोकसभा स्पीकर ने सत्ता पक्ष को भी फटकार लगाई. ओम बिरला ने कहा कि आप भले ही नंबर में ज्यादा हों लेकिन सदन सबको साथ में लेकर चलता है इसलिए कोई भी बैठकर नहीं बोल सकता है. इसके बाद आजम खान एक बार फिर बोलने उठे।
उन्होंने कहा कि मैंने कोई असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है. रमा देवी उनकी बहन की तरह प्यारी हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है तो वह मेरा इस्तीफा ले सकता है. इसके बाद वह लोकसभा से निकलकर चले गए।