VIDEO- असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल को फाड़ा, मचा हंगामा

VIDEO- असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल को फाड़ा, मचा हंगामा

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन बिल का पुरजोर विरोध किया और सदन के अंदर बिल की कॉपी को फाड़ दिया। ओवैसी ने इस बिल को देश के खतरनाक बताया और कहा कि वे इसका विरोध करते हैं और सदन के अंदर इस बिल की कॉपी को फाड़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी पूरी बात सदन के पटल पर रखी और अंत में बिल की कॉपी को फाड़ दिया।

इसके बाद सदन में सत्ता पार्टी के सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद इस पूरी घटना को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया।बता दें कि इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने बिल को पेश करते हुए कहा कि इसके पीछे कोई भी राजनीतिक एजेंडा नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नगालैंड की तरह मणिपुर को भी नागरिकता संशोधन विधेयक से छूट मिली हुई है। गृहमंत्री ने कहा कि राशन कार्ड या किसी भी दस्तावेज के बिना भी शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں