
अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अयोध्या में चाहें कुछ भी बने लेकिन यह हकीकत है, वहां मस्जिद थी और रहेगी
असदुद्दीन ओवैसे के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या मामले पर बयान देते हुए कहा है कि बाबरी मस्जिद को वे कभी नहीं भूलेंगे, अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चाहे वह रहे या नहीं रहे लेकिन हर साल 6 दिसंबर के दिन बाबरी मस्जिद को लेकर आवाज उठाते रहेंगे।
अकबरुद्दीन ओवैसी सोमवार रात को मेहदीपटनम में एक जनसभा को संबोधित कर रहा था और जनसभा को संबोधित करने के दौरान ही उसने यह भाषण दिया है।
इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या मामले पर बड़ा बयान दिया है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अयोध्या में चाहें कुछ भी बने लेकिन यह हकीकत है, वहां मस्जिद थी और रहेगी।
अकबरुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि, 6 दिसंबर 1992 के दिन कार सेवकों ने बाबरी ढांचा गिराया था और इसी को याद करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह हर साल 6 दिसंबर के दिन वह आवाज उठाता रहेगा।
ओवैसी ने कहा ‘‘बाबरी मस्जिद की शहादत मुस्लिमों की इबादतगाह या अल्लाह के घर या मस्जिद की शहादत का दिन नहीं है, बल्कि वह दिन हिंदुस्तान धर्मनिरपेक्षता पर हमले का दिन है।’’
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source