नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के नेता बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी इन दिनों महाराष्ट्र में चल रहे विधानसभा चुनाव में लगे हुए हैं,रोज़ाना कई जगहों पर रैलियाँ और जनसंपर्क के लिए रोड़ शो कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में ओवैसी के तेवर कुछ बदले बदले नज़र आरहे हैं,51 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं,लेकिन जिस अंदाज में ओवैसी को जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है उससे ओवैसी गदगद नज़र आरहे हैं।
Maharashtra: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi performs a dance step after the end of his rally at Paithan Gate in Aurangabad. (17.10.2019) pic.twitter.com/AldOABp2yd
— ANI (@ANI) October 18, 2019
औरंगाबाद में एक रैली के बाद असदउद्दीन ओवैसी ने जनता को पतंग का समर्थन करने के लिये डाँस करते हुए सीढ़ियों से उतरे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,इससे ओवैसी के उत्साह का अंदाजा लगाया जासकता है।
कुछ लोगों ने ओवैसी के इस वीडियो का गलत इस्तेमाल करते हुए इसके बैकग्राउंड में गाना लगाकर वायरल कर दिया जिस पर ओवैसी ने सफाई देते हुए बताया कि मैंने अपने चुनाव चिन्ह पतंग का समर्थन करने को लेकर जनता तक पहुंचाने के लिए इस तरह का इशारा किया था जो लोग इसको डाँस बता रहे हैं वो गलत हैं।
"Main apni party ke symbol patang ko kheench mara hu, kisi ne us video par koi gaana laga diya jo galat hai, hum aisi baaton par zyada dhyaan nahi dete" Aurangabad me Barrister Asaduddin Owaisi Sahab ka media ko bayaan @asadowaisi pic.twitter.com/uLttpHn34x
— Mohsin (@mohsinaddeen96) October 19, 2019
महाराष्ट्र में कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे ओवैसी का यह रूप पहली बार देखा गया है। डांस करते वक्त हाथ में लिए गए फूलों को वह फेंकते भी नजर आए।बता दें कि ओवैसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर निशाना साधा था और कहा।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source