Video:गाड़ी के कागज मांगने भिड़ गए सपा विधायक नाहिद हसन और SDM-जमकर हुई तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली: कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन और कैराना एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,सूत्र अनुसार पता चला है कि विधायक की गाड़ी के कागजात मांगे जाने पर यह बहस हुई।

इस दौरान विधायक नाहिद हसन काफी नाराज हो गए और उन्होंने गाली-गलौज भी की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। खबर के अनुसार, एसडीएम कैराना अमितपाल और सीओ राजेश तिवारी सोमवार को झिंझाना रोड पर जा रहे थे।

इसी दौरान एक कॉलोनी के पास खड़ी एक संदिग्ध नंबर वाली गाड़ी देखकर वह रुक गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी के पास कैराना विधायक नाहिद हसन खड़े हुए थे। इसपर एसडीएम ने उस गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा।

इसी बात को लेकर कैराना विधायक नाहिद हसन और एसडीएम अमितपाल के बीच तीखी बहस हो गई। नाहिद हसन ने एसडीएम पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया। वहीं एसडीएम गाड़ी के कागज दिखाने की मांग करते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा देखा जा रहा है।

वहीं इस मसले पर मंगलवार को विधायक नाहिद हसन की माता और कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन, अधिवक्ता और कुछ समर्थकों के साथ एसपी अजय कुमार से मिलीं और गाड़ी के कागजात सौंप दिए। तबस्सुम हसन का आरोप है कि विधायक के प्रोटोकॉल की गरिमा का ध्यान नहीं रखा गया। तबस्सुम हसन का आरोप है कि बहस की शुरुआत एसडीएम ने की थी। इसके बाद ये लोग डीएम अखिलेश सिंह से भी मिले और घटना की शिकायत की।

वहीं इस पूरे मसले पर एसडीएम अमितपाल का कहना है कि उन्होंने विधायक के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। सीओ ने गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा था। पूरे मामले की वीडियो एसपी शामली के पास है, जो कि इस मामले की जांच करा रहे हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں