Video:कोलकाता में अमित शाह का हुआ भारी विरोध,एयरपोर्ट पर लगे वापस जाओ के नारे,देखिए

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में संशोधित नगारिकता कानून (सीएए) पर ‘‘भ्रम दूर करने’’ के लिए एक रैली को संबोधित करेंगे। लेकिन इस दौरे को लेकर कोलकाता में भारी विरोध हो रहा है। एयरपोर्ट के बाहर छात्रों ने लगाए गो बैक के नारे लगाए हैं और हाथों में काला झंडा लिए हुए हैं।

एनआई के अनुसार, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और लेफ्ट पार्टियों के सदस्य शाह की यात्रा के खिलाफ हवाई अड्डे के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या महिलाओं की है। इनके हाथ में ‘गो बैक अमित शाह’ लिखे पोस्टर हैं। कई लोग काले झंडे और काले बैलून लेकर भी बाहर में खड़े हैं।

‘भाषा’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्री शहीद मीनार मैदान में रैली को संबोधित करेंगे जहां भाजपा की राज्य इकाई संसद में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित को लेकर उनका अभिनंदन करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी रैली में शामिल होंगे।

शाह का राजरहाट में एनएसजी की एक नयी इमारत का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है। वह प्रदेश भाजपा नेतृत्व तथा नड्डा के साथ बंद कमरे में बैठकें भी करेंगे। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि शाह का प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है।

प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सीएए पर भ्रम पैदा कर दिया है। अमित शाह इस भ्रम को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि शाह बंद कमरे में नड्डा और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں