UPSC- ऑफिसर के 421 पद रिक्‍त, ऑनलाइन आवेदन मांगे, ऐसे करें अप्लाई

UPSC- ऑफिसर के 421 पद रिक्‍त, ऑनलाइन आवेदन मांगे, ऐसे करें अप्लाई

UPSC ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO में ग्रेजुएट्स के लिए एनफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर के पद हेतु कुल 421 भर्तियां निकाली हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2020 है। 31 जनवरी को शाम 6 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।
यहां पढ़ें वैकेंसी, पद, योग्यता, चयन, परीक्षा और आवेदन से जुड़ी 10 अहम बातें
1. EPFO में एनफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर की कुल वैकेंसी- 421
इसमें एससी के लिए 62, एसटी के लिए 33, ओबीसी के लिए 116 और अनारक्षित वर्ग के लिए 168 पद हैं।
2. योग्यता
किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है।
3. अधिकतम आयु सीमा
30 वर्ष । एससी, एसटी वर्ग को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
4. ईपीएफओ के कर्मचारियों के भी आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
5. वेतनमान – 7वें सीपीसी के मुताबिक लेवल – 8 पेय मैट्रिक्स, जनरल सेंट्रेल सर्विस ग्रुप बी नॉन मिनिस्ट्रियल
6. प्रेफरेंस: लॉ में बैचलर डिग्री, लॉ में पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड डिग्री, एमबीए, मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा, कंपनी सेक्रेटरी, सीए, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट डिग्री वालों को चयन में प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा इस डिग्रियों के साथ-साथ दो वर्ष जिन्हें अनुभव होगा उन्हें भी प्रेफरेंस मिलेगा।
7. चयन
सबसे पहले पेन पेपर बेस्ड लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। लिखित परीक्षा 4 अक्टूबर, 2020 को होगी। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के आधार पर फाइनल मेरिट बनेगी। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का वेटज अनुपात 75:25 का होगा।
चयन के बाद भारत में कहीं भी पोस्टिंग मिल सकती है। प्रोबेशन दो वर्ष का होगा।

8. यहां होगा एग्जाम

9. आवेदन
http://www.upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। 25 रुपये आवेदन फीस रखी गई है जिसका भुगतान नेट बैंकिंग या एसबीआई की किसी भी ब्रांच में जमा कराकर किया जा सकता है। एससी एसटी, महिलाओं व दिव्यांग वर्ग को फीस से पूरी छूट है।
10. महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2020 (शाम 6 बजे) है। अपना आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 1

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading